फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New policy in recruitment in Hard area

तैयार रहें, निकलने वाली हैं 2000 नौकरियां

Tue, 05 Nov 2013 12:11 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 05 Nov 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
New policy in recruitment in Hard area
हिमाचल सरकार राज्य के ट्राइबल और हार्ड एरिया में भर्ती के लिए नई नीति लाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शीर्ष अफसरों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कार्यकारी मुख्य सचिव पी. मित्रा, प्रधान सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी, प्रधान सचिव कार्मिक एसकेबीएस नेगी, प्रधान सचिव स्वास्थ्य अली रजा रिजवी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भरमौर दौरे के दौरान ऐलान किया था कि जनजातीय क्षेत्रों और दुर्गम इलाकों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए एक बार छूट देकर केवल स्थानीय युवाओं को मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में अब कार्मिक विभाग को एक नीति तैयार कर कैबिनेट में लाने को कहा गया है। साथ ही यह भी तय हुआ है कि राज्य सरकार इसी वित्त वर्ष में 2000 नए पद भरेगी।


इस बारे में हालांकि कैबिनेट की बैठकों में हर बार 500 से 700 पदों को भरने के मामले आ रहे हैं।

यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा सदन में आश्वासन दिया था कि सरकार सभी फंक्शनल पदों को जल्द भरेगी। इसी वादे को पूरा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed