फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Panchayats will be formed in Himachal Pradesh government sought proposals from DC

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बनेंगीं नई पंचायतें, सरकार ने डीसी से मांगे प्रस्ताव

Sun, 10 Nov 2024 11:01 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 10 Nov 2024 11:01 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में नई ग्राम पंचायतें बनाई जाएंगी। इसके लिए सरकार ने सभी उपायुक्तों से प्रस्ताव मांगे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
New Panchayats will be formed in Himachal Pradesh government sought proposals from DC
पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के अगले साल होने वाले चुनाव से पहले नई ग्राम पंचायतें बनाई जाएंगी। इससे पहले पंचायतों का पुनर्सीमांकन भी होगा। सरकार ने सभी उपायुक्तों से प्रस्ताव मांगे हैं। अभी प्रदेश में 3,615 ग्राम पंचायतें हैं। नई पंचायतें बनीं तो कई पंचायतों की सीमाएं भी बदलेंगी और इनका नए सिरे से पुनर्सीमांकन भी किया जाएगा। 

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रणाली के चुनाव दिसंबर 2025 में प्रस्तावित हैं। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। पिछली बार भी पंचायत चुनाव से पहले वर्ष 2020 में भी 412 नई पंचायतें बनीं थीं। उसके बाद पुनर्सीमन की प्रक्रिया चली, जिसमें कुछ पंचायतें नगर निकायों में मर्ज हो गईं थीं। ऐसे में नई 389 पंचायतों की बढ़ोतरी ही दर्ज हुई। नई बनने से पहले पंचायतों की संख्या 3,226 थी। सूत्रों के अनुसार पंचायती राज विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि नई पंचायतें बनाने का काम अप्रैल तक पूरा करना होगा। पुनर्सीमन भी समय पर करना होगा। नई पंचायतों के गठन और इनकी नए सिरे से सीमाएं तय करने के बाद आरक्षण रोस्टर का स्वरूप बदलेगा।

विज्ञापन

नया रोस्टर तय करने में भी समय लगता है। ऐसे में पिछले दिनों पंचायती राज निदेशालय ने सरकार को एक पत्र भी भेजा था। इसमें पूछा था कि नई पंचायतों का गठन किया जाना है या नहीं। अगर किया जाना है तो इस प्रक्रिया को समय रहते शुरू करना होगा। इसी पर सरकार अब उपायुक्तों से प्रस्ताव मांग रही है। यह मालूम रहे कि पिछली जयराम सरकार के समय 2020 में कई नई पंचायतें अस्तित्व में आई थीं। उससे पहले हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2010 और 2015 के चुनाव से पहले नई पंचायतों का गठन नहीं किया था, जबकि आमतौर पर हर चुनाव से पहले इनका गठन होता रहा है।

नई ग्राम पंचायतों को बनाने के लिए उपायुक्तों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। नियमानुसार नई पंचायतें बनाना जरूरी हुईं तो इनका गठन किया जाएगा। इसके लिए नियम देखकर ही फैसला होगा- अनिरुद्ध सिंह, पंचायती राज मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed