फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NEET UG Result 2025 Bilaspur Aarav Thakur becomes state topper scores 619 out of 720 marks

NEET UG Result 2025: नीट परीक्षा में मिनर्वा का आरव ठाकुर बना स्टेट टॉपर, 720 में से झटके 619 अंक; जानें

Sat, 14 Jun 2025 05:35 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 14 Jun 2025 05:35 PM IST
सार

NEET UG 2025 Himachal Topper: बिलासपुर के हटवाड़ गांव के आरव ठाकुर ने नीट यूजी 2025 की परीक्षा में हिमाचल प्रदेश में टॉप किया है। आरव का ऑल इंडिया रैंक 500वां है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
NEET UG Result 2025 Bilaspur Aarav Thakur becomes state topper scores 619 out of 720 marks
आरव ठाकुर बना स्टेट टॉपर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नीट के नतीजों में मिनर्वा स्टडी सर्कल के स्टूडेंट आरव ठाकुर ने प्रदेश भर में टॉप कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। आरव ने 720 में से 619 अंक प्राप्त कर न सिर्फ स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, बल्कि पूरे देश में 500वां स्थान प्राप्त कर जिले व संस्थान का नाम रोशन किया।

विज्ञापन


नीट की इस सफलता के बाद आरव ठाकुर का लक्ष्य प्रतिष्ठित एम्स में दाखिला लेकर समाज सेवा करना है। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए रात के तीन बजे तक पढ़ाई करता था। सर्दियों के मौसम में सुबह जल्दी उठकर पढ़ना शुरू कर देते थे। आरव ने बताया कि सफलता के लिए लक नहीं बल्कि मेहनत के साथ दृढ़ संकल्प होना जरूरी है। इस उपलब्धि से गदगद मिनर्वा संस्थान ने आरव ठाकुर को स्टेट टॉपर आने पर एक लाख रुपये नकद देने का एलान किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Himachal Pradesh: मंडी जिले के लडभड़ोल में बोलेरो खाई में गिरी, एक महिला की मौत, तीन युवतियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि आरव ठाकुर ने इस वर्ष की जेईई मेन्स परीक्षा में 99.29 परसेंटाइल हासिल किया था। आरव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों व परिजनों को दिया है। आरव की इस ऐतिहासिक सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने खुशी जताई है। आरव की इस उपलब्धि पर जिले भर में बधाइयां का तांता लगा हुआ है। आरव ठाकुर बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की हटवाड़ पंचायत के गांव देहरा से संबंध रखते हैं।

आरव ठाकुर के पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुठेडा में भौतिक शास्त्र में प्रवक्ता हैं और माता राजकीय उच्च विद्यालय छंदोह में टीजीटी हैं। आरव ठाकुर की बड़ी बहन अमृता ठाकुर मेडिकल कॉलेज टांडा में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। आरव ठाकुर कक्षा नौंवी से मिनर्वा स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। जबकि उनकी बड़ी बहन अमृता ने भी मिनर्वा स्कूल से ही पढ़ाई व कोचिंग ली है। इस मौके पर आरव के पिता जगदीप ठाकुर, माता सपना ठाकुर, मिनर्वा षिक्षण संस्थान के संस्थापक प्रवेश चंदेल, राकेश चंदेल व स्वदेश चंदेल सहित अन्य स्टापफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed