फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Bolero fell into a ditch in Ladbhadol of Mandi district one woman died three girls injured

Himachal Pradesh: मंडी जिले के लडभड़ोल में बोलेरो खाई में गिरी, एक महिला की मौत, तीन युवतियां घायल

Sat, 14 Jun 2025 02:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 14 Jun 2025 02:20 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Himachal Bolero fell into a ditch in Ladbhadol of Mandi district one woman died three girls injured
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ग्राम पंचायत खुड्डी में शनिवार सुबह पानी लाने जा रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य जख्मी हुए। मृतका की पहचान खुड्डी पंचायत के करलोन गांव की मीना देवी (36) पत्नी सरवन कुमार के रूप में हुई है। उसकी बेटी मुस्कान (18), भांजी काजल (19) पुत्री जोगिंद्र निवासी कोलंग और रिश्ते में बहू तनु (28) पत्नी विवेक गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

विज्ञापन


सभी पानी लाने के लिए वाहन में जा रहे थे। घर से करीब 400 मीटर दूर पहुंचने पर एक मोड़ पर चालक तनु ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरी। हादसे के बाद गांव में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस को जानकारी दी। पौने दस बजे सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया। डॉ. निखिल शर्मा ने सभी को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए तनु, मीना देवी और मुस्कान को सिविल अस्पताल बैजनाथ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बैजनाथ अस्पताल में इलाज के दौरान मीना देवी (36) ने दम तोड़ दिया। बोलेरो गाड़ी मीना के पति सरवन कुमार की थी। तनु सरवन के भाई के बेटे विवेक की पत्नी है। उधर, बैजनाथ अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार टीम के साथ नागरिक अस्पताल लडभड़ोल पहुंचे। उन्होंने वहां उपचाराधीन घायल काजल के बयान दर्ज किए। रमेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed