फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Commission for Scheduled Tribes praises Himachal's model of tribal development.

Shimla: जनजातीय विकास में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने सराहा हिमाचल का मॉडल

Wed, 10 Jun 2026 09:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 09:07 PM IST
सार

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को जनजातीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

विज्ञापन
National Commission for Scheduled Tribes praises Himachal's model of tribal development.
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की बैठक। - फोटो : विभाग

विस्तार

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास और वहां रहने वाले लोगों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। आयोग ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को जनजातीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंचे आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में बुधवार को विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनजातीय क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अंतर सिंह आर्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जनजातीय विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। राज्य सरकार की पहल से दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।

विज्ञापन

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। कार्यक्रम स्थल पर सिक्कल सेल एनीमिया स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जहां प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इससे पहले आयोग ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ जनजातीय क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। आयोग ने प्रदेश के सांसदों और विधायकों के साथ भी अलग से बैठक कर जनजातीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, आयोग के संयुक्त सचिव अमित निर्मल, निदेशक पुरेंदु कांत एवं पी कल्याण रेड्डी सहित प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के सचिव और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन अधिकार अधिनियम के मामलों के शीघ्र निपटारे पर जोर

आयोग ने जनजातीय क्षेत्रों में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर विशेष बल दिया। आयोग अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को अधिनियम के तहत मिलने वाले व्यक्तिगत और सामुदायिक अधिकारों का लाभ समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि देश के कई अन्य राज्यों के विपरीत हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में अब तक सिक्कल सेल एनीमिया का कोई मामला सामने नहीं आया है, जो स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता के लिहाज से सकारात्मक संकेत है।

विज्ञापन

युवा संसद में युवाओं ने रखे विकास के मुद्दे

समीक्षा बैठक से पहले आयोग ने युवा संसद कार्यक्रम के तहत जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं से संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सशक्तिकरण और जनजातीय समाज के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इसके बाद आयोग ने जनजातीय क्षेत्र के प्रतिनिधियों, वन संरक्षण समितियों, वन अधिकार अधिनियम के लाभार्थियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ भी बैठक की। बैठक में जनजातीय समुदायों के अधिकारों, वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और स्थानीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

हाटी, गद्दी, गुज्जर और किन्नौरा समुदायों ने रखीं मांगें

बैठक में हाटी, गुज्जर, गद्दी, किन्नौरा तथा अन्य जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याएं और सुझाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए। आयोग अध्यक्ष ने सभी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों और मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि जनजातीय समुदायों को अधिकतम लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed