फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   nathpa jhakri project

नौ घंटे बंद रहा नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट

Mon, 27 May 2013 03:45 PM IST
रामपुर बुशहर/ब्यूरो
रामपुर बुशहर/ब्यूरो Updated Mon, 27 May 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
nathpa jhakri project

एसजेवीएन लिमिटेड के पंद्रह सौ मेगावाट के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में रविवार को करीब नौ घंटे उत्पादन बंद रहा।

विज्ञापन


प्रबंधन ने सिल्ट की सफाई के लिए नाथपा बांध से पानी छोड़ दिया था, जिसके कारण उत्पादन नहीं हो पाया। हालांकि, दोपहर तीन बजे से प्रोजेक्ट में दोबारा उत्पादन शुरू हो गया। नाथपा स्थित बांध में सिल्ट की मात्रा अत्यधिक बढ़ गई थी।

इससे रविवार को प्रबंधन ने प्रोजेक्ट को बंद रखते हुए बांध से सिल्ट की सफाई करवाई। सुबह छह बजे शुरू हुई सिल्ट की सफाई का कार्य दोपहर करीब ढाई बजे तक चला।
विज्ञापन


सिल्ट पूरी तरह से साफ होने पर प्रबंधन ने बांध के गेट बंद करवाए और साढ़े तीन बजे से प्रोजेक्ट की एक-एक कर सभी छह इकाइयों में उत्पादन शुरू कर उत्तरी ग्रिड को बिजली की आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट प्रमुख संजीव सूद ने बताया कि अब बांध में सिल्ट की कोई समस्या नहीं रह गई है। सिल्ट पूरी तरह से साफ करवाने के बाद साढ़े तीन बजे से प्रोजेक्ट में दोबारा उत्पादन शुरू हो गया है।


बांध से सुबह पानी छोड़े जाने पर सतलुज नदी के जल स्तर में अधिक बढ़ोतरी नजर नहीं आई। जलस्तर हल्का बढ़ा। जल स्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रबंधन ने तटवर्तीय क्षेत्रों के लोगों को पहले ही नदी किनारे न जाने के लिए आगाह कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed