{"_id":"351df2b320d9be56cd8078afb0a9e43a","slug":"narayan-sai-himachal-kangara","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण साईं की मौजूदगी की अफवाह से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायण साईं की मौजूदगी की अफवाह से सनसनी
अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 26 Nov 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के सिद्धवाड़ी में साईं की मौजूदगी की अफवाह के बाद पुलिस को काफी कसरत करनी पड़ी है। यहीं नहीं पुलिस के साथ सीआईडी और सीआईयू के जवानों ने भी सिद्धबाड़ी पहुंच कर साईं की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन
मगर, पुलिस को नारायण साईं नहीं मिला। इस दौरान नारायण साईं की गिरफ्तारी की अफवाह भी लोगों तक पहुंची। पुलिस ने नारायण साईं की मौजूदगी को अफवाह करार बताया।
विज्ञापन
उधर, एएसपी मोहित चावला ने बताया कि नारायण साईं की मौजूदगी की इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने सिद्धवाड़ी इलाके में तलाश शुरू की। मगर, साईं का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, साईं की मौजूदगी की सूचना को अफवाह करार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सोशल साइट पर फोटो से फैली अफवाह
सूत्रों के मुताबिक सोशल साइट में नारायण साईं की फोटो डाउनलोड करने से यह अफवाह फैली। इसके बाद सोशल साइट में साईं की गिरफ्तारी को लेकर कमेंट पास किए गए। इससे भी साईं की गिरफ्तारी की अफवाह तेजी से फैलती गई।