फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   muslim wants modi as pm

हिमाचल रैली: मोदी को पीएम बनाना चाहते हैं मुस्लिम

Mon, 17 Feb 2014 11:53 AM IST
राजेश मंढोत्रा/अमर उजाला, सुजानपुर
राजेश मंढोत्रा/अमर उजाला, सुजानपुर Updated Mon, 17 Feb 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
muslim wants modi as pm

नरेंद्र मोदी की सुजानपुर रैली सत्ता गंवाने की मायूसी में डूबी भाजपा में नया जोश भरने जैसी रही। भावी प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की हर दुखती रग को छुआ। राज्य में बिताए समय को उन्होंने याद किया और करवाया भी।

विज्ञापन


वह बोले कि यहीं से विदा लेकर मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात गया था। अब नई जिम्मेदारी के लिए समर्थन मांगने आया हूं। यदि मौका मिला तो आपके लिए औरों से कुछ ज्यादा करने का इरादा है।
विज्ञापन


हिमाचल समेत हिमालयी राज्यों के लिए अलग विकास योजना, औद्योगिक पैकेज, पर्यटन के लिए रेल विस्तार और रोजगार को लेकर उन्होंने नए सपने दिखाए।

मोदी ने अटल की दिलाई याद

muslim wants modi as pm

मोदी ने अटल सरकार के दौर को याद करवाया और भरोसा दिलाया कि उनसे ज्यादा ही वह हिमाचल के लिए करेंगे। वाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने थे तो हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में गई थीं।

मोदी ने भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर कटाक्ष किया, हालांकि वकामुल्ला वाला मसला नहीं छुआ। धूमल और अनुराग भी इस मुद्दे पर इस रैली में चुप रहे। इससे पहले जेपी नड्डा ने वीरभद्र सिंह पर खूब हमले किए। इसका संदेश ये था कि लोकसभा चुनाव के लिए अकेले वीरभद्र सिंह मुद्दा नहीं हैं।

जिस हमीरपुर संसदीय सीट पर एक पूर्व सैनिक के हाथ प्रेम कुमार धूमल कभी लोकसभा चुनाव हारे थे, उसी सीट पर ऊना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एचएस कंवर को मोदी के सामने भाजपा में शामिल करवाया। रैली को पूर्व सैनिकों, किसानों और विकास एजेंडे के आसपास रखा गया। मंच से मोदी की ओर से उठाए गए यही मसले अब भाजपा के चुनावी मुद्दे भी होंगे।

पहली बार रैली में अल्पसंख्यक ब्लॉक

muslim wants modi as pm

इस रैली में कई चीजें अन्य रैलियों से अलग थीं। मोदी और अनुराग की वीडियो फुटेज दिखाई गई। संतों और पूर्व सैनिकों के लिए अलग प्रबंध था। अल्पसंख्यक ब्लॉक पहली बार अलग से देखा गया।

मोदी की रैली में चंबा से पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि वह मोदी को सुनने सुजानपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी में देश सेवा का जज्बा है। हर वर्ग को मोदी एक नजर से देखते हैं। कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम समुदाय की अनदेखी की है। हिंदू मुस्लिम में हमेशा दरार बनाए रखी है। वोट बैंक की राजनीति के लिए दोनों समुदायों के लोगों को आपस में लड़ाया है।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम वर्ग मोदी से अथाह प्रेम करता है और 2014 में उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनते देखना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed