फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Muslim families performed the last rites of a Hindu according to Sanatan Dharma In Banh village of Hamirpur

Himachal: नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान! मुस्लिम परिवारों ने सनातन धर्म से किया हिंदू का अंतिम संस्कार

Sun, 01 Sep 2024 12:03 PM IST
अंकेश डोगरा पंकज राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर)
पंकज राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर) Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 01 Sep 2024 12:03 PM IST
सार

जिला हमीरपुर में मुस्लिम बहुल गांव में रह रहे नेपाली मूल के हिंदू व्यक्ति का मुस्लिम परिवारों ने हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन
Muslim families performed the last rites of a Hindu according to Sanatan Dharma In Banh village of Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीते पांच दशक से मुस्लिम बहुल गांव में रह रहे नेपाली मूल के हिंदू व्यक्ति का मुस्लिम परिवारों ने हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया। 50 वर्षों से बन्ह गांव में मजदूरी करके पेट पालने वाले अशोक बहादुर का 60 साल की आयु में टांडा अस्पताल में निधन हुआ। 10 साल से भी कम उम्र में घर से अशोक इस गांव में पहुंचा था। उसने शादी भी नहीं की। वह लंबे अरसे से ही इसी गांव रहता था। वह कुछ दिनों से बीमार था। ऐसे में गांववासी ही मिलजुल कर उसका उपचार करवा रहे थे।

विज्ञापन



बीमारी के चलते इसकी टांडा में मौत हो गई। मौत के बाद गांव के मुस्लिम समुदाय ने नेपाली मूल के इस व्यक्ति का शनिवार की देर शाम को अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। हिंदू रीति-रिवाज से हिंदू युवकों के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। ऑल इंडिया मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश उपाध्यक्ष जान मोहम्मद, वार्ड सदस्य इल्म दीन व मौला दीन ने कहा कि न मजहब और न कोई जाति, सबसे पहले मानवता को ध्यान में रखते हुए अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed