फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   multipurpuse stadium at sanjauli.

मल्टीपरपस स्टेडियम को सरकार ने दिए 50 लाख

Fri, 04 Mar 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 04 Mar 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
multipurpuse stadium at sanjauli.
शिमला - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
शिमला के संजौली के युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए जल्द ही विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस मल्टीस्टोरी स्टेडियम मिल जाएगा। प्रदेश सरकार ने संजौली में मल्टीपरपस स्टेडियम के लिए 50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।

नगर निगम के संजौली वार्ड से पार्षद सुशांत कपरेट ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संजौली कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए मल्टीपरपस स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद अब 50 लाख की पहली किस्त जारी कर दी है।
विज्ञापन


खेल विभाग की ओर से नगर निगम के कोष में यह राशि जारी की गई है। स्टेडियम में युवाओं के लिए सैंथेटिक ट्रैक, जिमनेजियम, मल्टीपरपस कोर्ट और स्टेज बनाना प्रस्तावित है। अभी तक संजौली में युवाओं के पास खेलने के लिए अच्छे खेल मैदान की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने जारी की राशि
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने संजौली में मल्टीपरपस स्टेडियम बनाने के लिए 50 लाख रुपये जारी किए हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों स्टेडियम को शिलान्यास करवा कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।- हरीश जनारथा, उपाध्यक्ष, एचपीटीडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed