फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Anurag Thakur said We will lobby with the Centre to provide forest land to the disaster affected

Anurag Thakur: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- आपदा प्रभावितों को वन भूमि दिलाने की केंद्र से की जाएगी पैरवी

Mon, 14 Jul 2025 03:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 14 Jul 2025 03:18 PM IST
सार

सराज विधानसभा क्षेत्र के बगस्याड़ में आपदा प्रभावितों के साथ मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रभावितों को वन भूमि दिलाने को जो मामला है उसकी केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से पैरवी की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
MP Anurag Thakur said We will lobby with the Centre to provide forest land to the disaster affected
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर का कहना है कि आपदा प्रभावितों को वन भूमि दिलाने को जो मामला है उसकी केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से पैरवी की जाएगी। यह बात उन्होंने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बगस्याड़ में आपदा प्रभावितों के साथ मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। जयराम ठाकुर ने अनुराग ठाकुर को आपदा प्रभावितों से मिलवाया और यहां हुए नुकसान की जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रभावितों के हितों की जब भी बात आएगी तो उसमें हमेशा ही राजनीति से उपर उठकर निर्णय लिया जाएगा। हम यही चाहते हैं तो जो लोग घर से बेघर हो गए हैं उन्हें प्रदेश सरकार जल्द से जल्द घर बनाने के लिए जमीन और मुआवजा दे, ताकि वे दोबारा से अपनी जिंदगी की शुरूआत कर सकें। केंद्र सरकार की तरफ से प्रभावितों को हरसंभव मदद पहले भी की गई है और आगे भी की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

'जयराम ठाकुर ने आपदा में किया शानदार काम'
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा के इस दौर में पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष व सराज के विधायक जयराम ठाकुर ने शानदार काम किया है। उन्होंने दूर दराज के क्षेत्रों में पहुंचकर प्रभावितों तक मदद पहुंचाई है। भाजपा ने प्रभावितों को राशन, किचन का सामान और बिस्तर से लेकर अन्य सभी प्रकार का जरूरत का सामान मुहैया करवाया है। सांसद मोबाइल सेवा के माध्यम से दो हजार लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करके दवाईयां वितरित की गई हैं। सेनेटरी पैड और एक हजार तिरपाल प्रभावितों को दिए गए हैं। आज एक हजार स्कूल बैग, दो हजार पैंसिल, पांच हजार बिस्किट के पैकेट, पांच हजार प्रोटीन पैकेट और कॉपियों सहित अन्य जरूरत का सामान बच्चों को दिया गया है।
 
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों को चेतावनी
अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर एनएचएआई के अधिकारियों को चेतावनी भी दी। उन्होंने मंडी जिला के धर्मपुर में चल रहे कार्यों को लेकर पिछले कल अधिकारियों की क्लास भी लगाई थी। उन्होंने कहा कि जहां भी कोताही बरती जा रही है उसपर पहले भी संज्ञान लिया गया था और अब भी किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सड़क निर्माण का कार्य जनता की भलाई के लिए होना चाहिए न कि उन्हें परेशान करने के लिए।

ये भी पढ़ें- Himachal Weather: मानसून सीजन में अब तक 98 लोगों की माैत, राज्य में 209 सड़कें बाधित, इतने दिन बरसेंगे बादल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed