फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Anurag Thakur said Chitta is ruining the young generation the state government is not taking any steps

Anurag Thakur: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- चिट्टा से युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद, प्रदेश सरकार नहीं उठा रही कदम

Tue, 11 Feb 2025 08:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 11 Feb 2025 08:46 PM IST
सार

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चिट्टा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है पर वर्तमान सरकार इस मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

विज्ञापन
MP Anurag Thakur said Chitta is ruining the young generation the state government is not taking any steps
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राज में नशे का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। पूरे प्रदेश में चिट्टा का प्रकोप बढ़ रहा है। यह अति चिंताजनक है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश में चिट्टा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है पर वर्तमान सरकार इस मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

विज्ञापन


चिट्टा के दाग खाकी तक भी पहुंच रहे हैं। कई नेता रडार पर हैं। हाल ही में एसटीएफ ने प्रदेश के कई जिलों में पुलिस कर्मियों और तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि चिट्टा तस्करी में हिमाचल पुलिस के कुछ कर्मियों के अलावा नेता भी शामिल हैं। एसटीएफ ने कुछ घरों में ही रेड डाली है। एक कथित सूची के मुताबिक कुछ पुलिस कर्मचारियों और नेताओं के इसमें नाम भी हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर परिषद संतोषगढ़ की कांग्रेस समर्थित पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद के घर पर कुछ दिन पूर्व हुई हिमाचल प्रदेश पुलिस की एसटीएफ की रेड से स्थानीय शहरी कांग्रेस इकाई कार्यकर्ताओं ने पार्टी सदस्यता से सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। इसकी एक कॉपी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी प्रेषित की गई है। यह कहीं न कहीं दिखाता है कि नशे के कारोबार पर नेताओं का संरक्षण तो है ही। मुख्यमंत्री सुक्खू के चिट्टा के खिलाफ कड़ा अभियान चलाने के आदेश मंडी पुलिस गंभीरता से लेती नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि यही कारण है कि एक के बाद एक युवक नशे की बलि चढ़ गया, जबकि पुलिस एक-दो ग्राम चिट्टा पकड़कर पीठ थपथपा रही है। मंडी शहर में एक युवक की मौत के एक महीने में ही बल्ह में दूसरी मौत हो गई। स्थानीय नेता भी इसे गंभीरता से लेते नहीं दिख रहे हैं। बैठकों में पंचायत स्तर तक अभियान चलाने के आदेश दिए जाते हैं, लेकिन थानों में स्टाफ पूरा नहीं है। बल्ह थाना बिना प्रभारी के हैं। निरीक्षक, सहायक निरीक्षक, हवलदार व सिपाहियों के कई पद रिक्त हैं। यही नहीं मंडी शहर की शहरी चौकी, सदर थाना में भी स्टाफ का टोटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed