फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Churah Hansraj Controversy Case filed against MLA Hansraj under POCSO Act

Himachal News: युवती के शारीरिक शोषण मामले में चुराह के विधायक हंसराज पर FIR दर्ज, पॉक्सो एक्ट में हुआ केस

Fri, 07 Nov 2025 10:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Nov 2025 10:49 PM IST
सार

चुराह के विधायक हंसराज के खिलाफ युवती ने महिला थाना चम्बा में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ बीएनएस व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
MLA Churah Hansraj Controversy Case filed against MLA Hansraj under POCSO Act
एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

युवती के शारीरिक शोषण के आरोपों से घिरे चुराह के विधायक हंसराज के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। शुक्रवार को आरोप लगाने वाली युवती चंबा महिला पुलिस थाना पहुंची और विधायक के खिलाफ शारीरिक शोषण समेत वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधायक हंसराज के खिलाफ बीएनएस की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती के कोर्ट में न्यायाधीश के सामने बयान दर्ज करवा लिए हैं। 

विज्ञापन


युवती का मेडिकल करवाने की तैयारी है। बता दें कि वीरवार को ही पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर विधायक के निजी सचिव समेत दो लोगों पर केस दर्ज किया था।  उधर, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक तिवारी ने बताया कि विधायक के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आरोप है कि विधायक ने उसका नाबालिग उम्र में बहला फुसलाकर शोषण किया था और उसके बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। युवती का आरोप है कि विधायक लगातार दवाब बनाता रहा और धमकियां दीं। शिकायत के बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ बीएनएस की धारा और पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कर लिया और युवती के अदालत में जज के समक्ष बयान दर्ज करवाए।

बता दें कि युवती ने तीन-चार दिन पहले फेसबुक पर लाइव होकर विधायक पर कई संगीन आरोप लगाए थे। इसके बाद विधायक ने भी लाइव आकर आरोपों पर सफाई दी थी। महिला आयोग ने चंबा पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए थे।

इससे पहले वीरवार को युवती के पिता की शिकायत पर तीसा थाना में विधायक के निजी समेत लेखराज समेत मुनियान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पिता ने बेटी को डरा-धमकाकर पहले बयान बदलवाने, धमकाने, किडनैप कर शिमला ले जाने की शिकायत दी थी। अब विधायक पर मामला दर्ज हो गया है। वहीं, इस मामले में जब विधायक हंसराज का पक्ष जानना चाहा तो उनका फोन स्विच ऑफ था।

विज्ञापन

यह है मामला
अगस्त 2024 में पहली बार युवती ने विधायक डॉ. हंसराज पर अश्लील चैट करने, आपत्तिजनक तस्वीरें मांगने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी। 9 अगस्त को 2024 को महिला पुलिस थाना चंबा में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कुछ समय बाद अगस्त में ही युवती ने फेसबुक लाइव आकर अपने आरोप वापस ले लिए और कहा कि यह कदम मानसिक तनाव या किसी के बहकावे में आकर उठाया था। अब नवंबर 2025 में युवती एक बार फिर फेसबुक पर लाइव आई और विधायक पर फिर से धमकी देने, बदनाम करने, मानसिक प्रताड़ना और परिवार को जान के खतरे के गंभीर आरोप लगाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed