फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Migrant worker killed after being hit by an unidentified vehicle on the fourlane highway; massive uproar and a

हिमाचल: फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रवासी की मौत, जमकर हंगामा, दो घंटे चक्का जाम

Sat, 03 Oct 2026 10:43 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 10:43 AM IST
सार

हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। घटना से गुस्साए प्रवासी मजदूरों ने फोरलेन पर करीब दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन
Migrant worker killed after being hit by an unidentified vehicle on the fourlane highway; massive uproar and a
मंडी में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर जुगाहन में शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 36 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। घटना से गुस्साए प्रवासी मजदूरों ने फोरलेन पर करीब दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया। स्थानीय पंचायत प्रधान ललित कुमार ने बताया कि वह शाम करीब पौने सात बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़ा देखा।

विज्ञापन


उन्होंने तत्काल इसकी सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक की पहचान श्रवण (36) निवासी शाहजहांपुर बिहार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद प्रवासी मजदूरों ने फोरलेन पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल करवाया। तहसीलदार अंकित शर्मा ने बताया कि हलका पटवारी के माध्यम से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed