फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Masjid Dispute in Himachal breaking Shivling in Nagrota Bagwan Kangra

हिमाचल में विवाद: नगरोटा बगवां में शिवलिंग तोड़ने पर माहौल तनावपूर्ण, समुदाय विशेष पर भड़के लोग, की ये मांग

Fri, 27 Sep 2024 07:12 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 07:12 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में किसी अज्ञात व्यक्ति ने शिवलिंग को खंडित कर दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। शिवलिंग तोड़ने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Masjid Dispute in Himachal breaking Shivling in Nagrota Bagwan Kangra
नगरोटा बगवां में गांधी मैदान के समीप एक मंदिर में शिवलिंग किया गया खंडित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसी अज्ञात व्यक्ति ने कांगड़ा जिले में नगरोटा बगवां के गांधी मैदान के समीप स्थित एक शिवालय में स्थापित शिवलिंग को खंडित कर दिया, जिससे शुक्रवार को क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। विरोध में उतरे नगरवासियों ने बाजार में एकत्रित होकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने व्यापार मंडल के आह्वान पर पहले सुबह 11 बजे तक दो घंटे बाजार बंद रखा। इसके बाद सारा दिन बाजार बंद करने के आह्वान पर अधिकतर व्यापारियों ने पूरा दिन दुकानें बंद रखीं। शिवलिंग तोड़ने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन




बाजार में इकट्ठा हुए लोगों ने नारेबाजी करके शिवलिंग तोड़े जाने की घटना पर रोष व्यक्त किया और उक्त घटना में संलिप्त लोगों का पता लगाकर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान एक समुदाय विशेष को किराये पर दी गई दुकानों और मकानों को खाली करने की मांग भी की और कुछ दुकानों को खाली करवाने की कोशिश भी की गई। रोष प्रदर्शन करने वालों ने गांधी मैदान में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। बंद के दौरान हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी, लेकिन माहौल तनावपूर्ण रहा। सुबह से ही प्रशासन ने बड़ी संख्या में क्षेत्र में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए थे, जिनकी बाजार में गश्त जारी रही। इस दौरान मुख्य बाजार में यातायात जाम की स्थिति बनी रही। कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने भी नगरोटा बगवां में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, जबकि एसडीएम मनीष शर्मा, डीएसपी अंकित शर्मा और एसएचओ प्रकाश चंद आदि अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर रखे रहे। गांधी मैदान में स्थित एक समुदाय विशेष के एक स्थल की सुरक्षा के लिए वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। हाल ही में नगरोटा बगवां में कुछ स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने नगर में एक अन्य समुदाय को किराये पर दी गई दुकानों और मकानों के विरोध में रोष जुलूस निकाला था और हनुमान चालीसा का पाठ किया था।
विज्ञापन


शिवलिंग तोड़ने की घटना के खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
शिवलिंग तोड़ने के मामले में नगरोटा बगवां पुलिस थाना में धारा 298 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में संलिप्त आरोपी शीघ्र गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि बाजार में कुछ दुकानों को खाली करवाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया और बातचीत के जरिये शांतिपूर्वक ढंग से लोगों को समझाकर शांत किया।



शिवलिंग तोड़ने का मामला गंभीर और संगीन : आरएस बाली
गांधी मैदान पहुंचकर विधायक एवं पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने शिवलिंग तोड़ने की घटना को गंभीर और संगीन मामला बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने की ऐसी कोई भी हरकत नहीं होनी चाहिए, जिससे समाज में रोष फैले। उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाला जो कोई भी हो, उसे सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed