फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jk Terror Encounter Arvind Singh Last Rites Photos Performed Native Village Hamirpur Himachal News in Hindi

Martyr Arvind Singh : राजकीय सम्मान के साथ जवान अरविंद सिंह का अंतिम संस्कार, नारों से गूंजा इलाका, हर आंख नम

Sun, 15 Sep 2024 02:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Sep 2024 02:03 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में हमीरपुर का 27 वर्षीय जवान अरविंद सिंह शहीद हो गया। रविवार को अरविंद की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचते ही हर तरफ मातमी माहौल दिखा। पार्थिव देह घर पर पहुंची तो मां और पत्नी रो-रोकर बेसुध हो गई।

विज्ञापन
Jk Terror Encounter Arvind Singh Last Rites Photos Performed Native Village Hamirpur Himachal News in Hindi
राजकीय सम्मान के साथ शहीद अरविंद सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में आतंकवादियों से लोहा लेते समय बलिदान हुए हमीरपुर के लहद गांव के जवान अरविंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना में ही कार्यरत छोटे भाई परमजीत ने बलिदानी बड़े भाई अरविंद की चिता को मुखाग्नि दी। पार्थिव देह घर पहुंचते ही चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पौने बारह बजे के करीब बलिदानी की पार्थिव देह घर पर पहुंची तो मां और पत्नी रो रोकर बेसुध हो गई।

विज्ञापन




बलिदानी अरविंद सिंह की अंतिम यात्रा में सैकड़ों आंखें नम थीं। गांव में पहुंचने से पहले सड़क से गांव तक युवाओं ने बाइक रैली निकालकर बलिदानी अरविंद सिंह को श्रद्धांजलि दी और भारत माता की जय के नारे लगाए। किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सिपाही अरविंद बलिदान हो गए थे। अरविंद सिंह वर्ष 2017 में डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और राष्ट्रीय राइफल्स में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी इक्षू देवी, डेढ़ वर्षीय बेटे रियांश ठाकुर, पिता राजेंद्र सिंह, माता सरोज कुमारी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन




बलिदानी अरविंद का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ गांव के ही शमशान घाट में किया गया। इस मौके पर उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह, एएसपी राजेश कुमार, नादौन एसडीएम अपराजिता चंदेल के अलावा सैकड़ों की तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर उपयुक्त अमरजीत सिंह, एएसपी राजेश एसडीएम अपराजिता चंदेल के अलावा सैकड़ों की तादात में लोग मौजूद रहे। वहीं, शहीद अरविंद के चचेरे भाई संदीप कुमार ने बताया कि अरविंद अभी कुछ दिन पहले ही जन्माष्टमी के दौरान घर पर आए हुए थे और छुट्टियां बिताकर वापस गए थे। उन्होंने अरविंद की शहादत पर फख्र है।

चुनाव को प्रभावित करने की फिराक में आतंकी
बता दें कि सितंबर महीने की 18 तारीख को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे समय पर आतंकी चुनाव में प्रभावित करने की फिराक में हैं। डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 18 सितंबर को मतदान होना है। इसके साथ ही दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में भी 16 सीटों पर मतदान होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed