फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manimahesh Yatra Flowers drums and sheep the old Manimahesh Yatra now lives in memories

Manimahesh Yatra: फूल, ढोल और भेड़ें... अब यादों में बसती पुरानी मणिमहेश यात्रा; ऐसे होता था स्वागत; जानें

Wed, 13 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 13 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

आधुनिकता के दौर में मणिमहेश यात्रा की पारंपरिक रौनक कम होती जा रही है। पहले यात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं का एक दिन का ठहराव होता था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Manimahesh Yatra Flowers drums and sheep the old Manimahesh Yatra now lives in memories
मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर से चढ़ाई चढ़ने के बाद विश्राम करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कभी ढोल-नगाड़ों की थाप, फूलों की बारिश और भेड़ों के साथ पैदल कदमों की आहट से मणिमहेश जाने वाले रास्ते गूंज उठते थे। अब वही मणिमहेश यात्रा चुपचाप बसों और गाड़ियों में सिमटकर गुजर जाती है, बिना किसी को खबर हुए।

विज्ञापन


आधुनिकता के दौर में मणिमहेश यात्रा की पारंपरिक रौनक कम होती जा रही है। कभी जम्मू-कश्मीर से सैकड़ों श्रद्धालु पैदल पधरी होते हुए चंबा पहुंचते थे। उनके साथ जम्मू पुलिस होती थी, जो चंबा की सीमा तक उन्हें सुरक्षा देती थी। अब यह परंपरा लगभग खत्म हो गई है। श्रद्धालु बसों या निजी गाड़ियों से सीधे चंबा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


पहले यात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं का एक दिन का ठहराव होता था। ढोल-नगाड़ों की थाप पर त्रिशूल हाथ में लिए जत्थे जब कहीं से गुजरते थे तो स्थानीय लोग उन पर फूल बरसाकर स्वागत करते थे। अब हालात ऐसे हैं कि लोगों को पता ही नहीं चलता कि जम्मू से श्रद्धालुओं का जत्था कब उनके इलाके से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीत में न तो लंगर लगते थे और न ही रास्ते में खाने-पीने की कोई व्यवस्था होती थी। ऐसे में श्रद्धालु अपने साथ भेड़ें लेकर चलते थे। रात्रि विश्राम स्थल पर उनकी बलि देकर मांस का भोजन बनाते थे। बलि प्रथा समाप्त होने के बाद यात्री भेड़ों को नहीं लाते। इससे यात्रा की पारंपरिक झलक और भी धुंधली हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed