फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Zainab and Vanshika's team wins the quiz

Mandi News: प्रश्नोत्तरी में जैनब और वंशिका की टीम विजेता

Sun, 18 Aug 2024 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
Zainab and Vanshika's team wins the quiz
भारतीय संस्कृति नि​धि चेप्टर मंडी की ओर से करवाई गई प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्म
भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर ने ने करवाया प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

निगम के महापौर से शहर के मंदिरों को कार्बन डेटिंग करवाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर ने रविवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया। इसमें नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र के 14 स्कूलों के लगभग 140 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में देश, प्रदेश और मंडी की रियासत से संबंधित प्रश्न पूछे गए। लिखित और मौखिक प्रश्नों के आधार पर चार स्कूलों का चयन किया गया।

प्रतियोगिता में विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की जैनब और वंशिका की टीम ने पहला, सरस्वती विद्या मंदिर महाजन बाजार मंडी की कनिका और कनिष्का ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए। भारतीय संस्कृति मंडी चैप्टर के संयोजक नरेश मल्होत्रा ने महापौर से अनुरोध किया कि शहर मंडी शहर के मंदिरों को कार्बन डेटिंग करवाया जाए ताकि उनके निर्माण का इतिहास पूर्ण जानकारी का पता चल सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 1526 से पहले के इतिहास के दस्तावेज के अभाव में पूर्ण जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस पर महापौर ने आश्वासन दिया कि विरासत के संरक्षण को लेकर नगर निगम गंभीर है तथा इसे पूरा करेगा। सह संयोजक अनिल शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्तमान में नगर निगम मंडी शहर के धरोहरों की संरक्षण की दिशा में समय-समय पर आवश्यक उठाता रहेगा। इस अवसर पर इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज मंडी अध्याय के संयोजक नरेश मल्होत्रा, सह संयोजक अनिल शर्मा, सदस्य केके मल्होत्रा, कमल कांत शर्मा, अजय सहगल, डॉ हरीश बहल , कमल किशोर मल्होत्रा, महिला सदस्य बनिता, इंदु, हितेष, मृदु, नीरज, निर्मल वर्मा, पुष्पा, प्रेम वर्षा और निशी कपूर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed