फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   yuva congress celebrates unemployment day on PM's birthday

युकां ने पीएम के जन्मदिन पर मनाया बेरोजगारी दिवस

Fri, 17 Sep 2021 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
yuva congress celebrates unemployment day on PM's birthday
करसोग में रैली निकालकर बेरोजगार दिवस मनाते युकां पदाधिकारी, कार्यकर्ता। - फोटो : Mandi
मंडी/करसोग। जिले में युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। ब्लॉक युवा कांग्रेस ने मंडी और करसोग में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले देशभर के दो करोड़ युवाओं को हर साल नौकरी देने का वादा किया था। केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता में आए सात साल से अधिक का समय हो गया है।
विज्ञापन

ऐसे में अब तक देशभर में 14 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था लेकिन रोजगार देना तो दूर एक साल में ही 15 करोड़ से ज्यादा रोजगार खत्म कर दिया। देश का युवा रोजगार के लिए परेशान है। युवा कांग्रेस ने महंगाई को लेकर भी केंद्र की मोदी सरकार पर तीखे प्रहार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि देश में डीजल और पेट्रोल के दाम सौ रुपये प्रति लीटर से पार हो गए हैं। इसी तरह से घरेलू गैस सिलिंडर एक हजार रुपये में मिल रहा है। इससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। युकां नेताओं ने कहा कि मंत्री महेंद्र सिंह तू तड़ाक से बात कर रहे हैं। वह सभ्यता को खो चुके हैं। जल शक्ति मंत्री को लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed