फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youths are seeking jobs, the elderly are cleaning wards

Mandi News: युवा मांग रहे नौकरी, बुजुर्ग स्वच्छ वार्ड

Tue, 12 May 2026 04:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 04:22 AM IST
विज्ञापन
Youths are seeking jobs, the elderly are cleaning wards
भंगरोटू वार्ड में पांच प्रत्याशी मैदान में, मुकाबला हुआ रोचक
विज्ञापन

1059 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
पूर्व सैनिक, सरकारी ठेकेदार और कारोबारी आजमा रहे किस्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद के अनारक्षित वार्ड नंबर-5 भंगरोटू में इस बार चुनावी मुकाबला रोचक बन गया है। वार्ड से पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 1059 मतदाता करेंगे। इनमें 534 महिला और 525 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में नेरचौक व्यापार मंडल के प्रधान अमित सिंह काका, पूर्व सैनिक अधिकारी प्रदीप गुलेरिया, सरकारी ठेकेदार सुनील, ऑटो सेक्टर से जुड़े दीपक और स्वीट शॉप संचालक अमन लखनपाल शामिल हैं। पूर्व पार्षद विजय कुमार इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वह आरक्षित श्रेणी से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन

वार्ड में नालों पर पुलों का निर्माण, एप्रोच रोड, सर्विस रोड और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे उठने लगे हैं। मतदाताओं की राय भी अलग-अलग सामने आ रही है। युवा वर्ग रोजगार और बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहा है, जबकि वरिष्ठ मतदाता वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने वाला प्रतिनिधि चुनना चाहते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त और माता बाला सुंदरी मंदिर कमेटी लूणापानी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि पार्षद ऐसा होना चाहिए जो सर्व समाज की सोच रखता हो, ईमानदार हो और निजी हितों से ऊपर उठकर विकास कार्य करे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रही है, जिस पर प्रभावी अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed