मंडी। तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में वीरवार को रोटरी क्लब छोटी काशी मंडी ने प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं को सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना और नेतृत्व की महत्ता से अवगत करवाया। मुख्य वक्ता रोटरी क्लब की प्रधान डाॅ. अनुपमा सिंह रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि आज का युवा केवल भविष्य का नहीं, बल्कि वर्तमान का निर्माता भी है।
छात्रों को प्रेरित किया कि वे केवल अच्छे छात्र ही नहीं, अच्छे नागरिक और समाज के सजग प्रहरी भी बनें। डॉ. सिंह ने स्पष्ट किया कि समाज की भलाई केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक युवा की नैतिक जिम्मेदारी है। क्लब की सचिव रमिंद्रर कौर और सदस्य अनुराधा सूद ने भी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। प्राध्यापिका शैलजा कश्यप ने कहा कि आज का दिन हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। संवाद