फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth from Ani arrested in 5.5 kg charas case.

Mandi News: साढ़े पांच किलो चरस मामले में आनी का युवक गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth from Ani arrested in 5.5 kg charas case.
बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने पाई सफलता, तीन दिन के रिमांड पर आरोपी
विज्ञापन

आरोपी युवक के चरस की खरीद-फरोख्त में शामिल होने का आरोप
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। साढ़े पांच किलो चरस और अफीम बरामदगी के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए मंडी पुलिस ने कुल्लू जिले की आनी तहसील के रोपा खनाग निवासी 20 वर्षीय राहुल ठाकुर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया है। राहुल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को न्यायालय में पेश करने पर उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रिमांड के दौरान पुलिस उससे मादक पदार्थों की सप्लाई और मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।

17 जुलाई को सदर थाना पुलिस ने शिला किप्पड़ में नाकाबंदी के दौरान केलांग-मनाली-धर्मशाला रूट की निजी बस की जांच की थी। बस में सवार तीन लोगों की तलाशी लेने पर 5.535 किलो चरस और 568 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत निवासी अनिल कुमार उर्फ काला (40), कृष्ण कुमार (45) और अमित (45) को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस बरामद मादक पदार्थों की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े लोगों का पता लगा रही है। राहुल की गिरफ्तारी को जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है। मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed