{"_id":"611bb6fd8ebc3e42a867f396","slug":"youth-dies-due-to-scooty-skid-in-sundernagar-mandi-news-sml3806432189","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी स्किड होने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी स्किड होने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के जुगाहन क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक स्कूटी के स्किड होने पर भनवाड़ निवासी युवक की मौत हो गई है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार भनवाड़ निवासी कपिल देव (23) पुत्र कश्मीर सिंह अपने दोस्त के साथ छात्तर गांव से सुंदरनगर की ओर से स्कूटी पर आ रहा था।
जब वह जुगाहन के समीप पहुंचा तो उसकी स्कूटी सड़क पर बिखरी बजरी पर अनियंत्रित हो स्किड हो गई। हादसे में कपिल देव गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि स्कूटी पर पीछे बैठा युवक बाल-बाल बच गया है।
घायल युवक को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि सुंदरनगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। इधर, सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल ने सड़क हादसे में क्षेत्र के युवा कपिल देव के निधन पर शोक जताया और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। संवाद