फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   youth congress rally

सेरी मंच से युवा कांग्रेस ने किया आगामी विस चुनाव का शंखनाद

Mon, 30 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला, मंडी
अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 30 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
youth congress rally
रैली में नेता - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले मंडी जिला से प्रदेश युवा कांग्रेस ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। ऐतिहासिक सेरी मंच से कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में करवाए गए विकास के बलबूते फिर से सरकार बनाने का दावा किया। युवा कांग्रेस की राज्य स्तरीय रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेता मोदी सरकार के खिलाफ खूब गरजे। साथ ही प्रदेश में हो रहे विकास का श्रेय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दिया।
विज्ञापन


सोमवार को युवा कांग्रेस की राज्य स्तरीय रैली में उमड़ी भीड़ के बीच आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया गया। रैली में पांच मंत्रियों के साथ मुख्य संसदीय सचिवों विधायकों ने हाजिरी भरी। प्रदेश भर से पार्टी के नेता अपने समर्थकों के साथ मंडी पहुंचे। सुबह के समय जोरदार बारिश होने के बावजूद भी रैली में अच्छी तादाद में कार्यकर्ताओं ने मंडी पहुंच कर शक्ति प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन


रैली में युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने ऐलान किया कि कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए युवा कांग्रेस प्रदेश के हर विधानसभा और पंचायत में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से जनता से अवगत करवाई। अगले साल होने वाले चुनाव में कांग्रेस दोगुनी सीटें जीतेगी। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह बराड़ ने ऐलान किया कि वीरभद्र सिंह सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। जिला के कैबिनेट मंत्री कौल सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा, प्रकाश चौधरी ने भी अपने संबोधित में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विकास का श्रेय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दिया। रैली में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को भाषण देने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधि नहीं हुए सम्मानित
युवा कांग्रेस ने राज्य स्तरीय रैली को पंचायतीराज सशक्तिकरण महासम्मेलन का नाम दिया था। इसमें युवा कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में जीतकर आए कांग्रेस समर्थित पंचायत, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों को सम्मानित करने की बात कही थी। लेकिन, रैली में किसी भी पंचायत प्रतिनिधि को सम्मानित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed