फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth commits suicide by hanging himself in Jaral, Sundarnagar

Mandi News: सुंदरनगर के जरल में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 12 Feb 2024 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself in Jaral, Sundarnagar
मौत के कारणों का अभी तक नहीं हो पाया खुलासा
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर की जुगाहन पंचायत के जरल गांव में 30 वर्षीय युवक ने घर पर फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। सोमवार दोपहर तक जब युवक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने घर का दरवाजा तोड़ कर युवक को फंदे पर लटका पाया। सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सुंदनगर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार उत्तम चंद पुत्र तुलसी राम निवासी गांव जरल डाकघर जुगाहन तहसील सुंदरनगर रविवार रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया, लेकिन सोमवार को वह दोपहर 1 बजे तक कमरे से बाहर न निकला तो परिजनों ने काफी आवाजें लगाई। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तो उन्होंने युवक को फंदे से लटका हुआ पाया। युवक ने रविवार रात को फंदा लगाया या सोमवार सुबह लगाया, अभी यह साफ नहीं है। जानकारी के अनुसार युवक धर पर ही रहता था और अविवाहित था। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के समय और कारणों का सही पता चल पाएगा। उन्होंने बताया मृतक का कोई सुसाइड नहीं भी नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed