{"_id":"67f664dc5fe0bf84fd0f9028","slug":"yoga-path-will-be-constructed-in-jogindernagar-with-an-expenditure-of-20-lakhs-mandi-news-c-90-1-ssml1025-152894-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में 20 लाख से बनेगा योग पथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में 20 लाख से बनेगा योग पथ
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में 20 लाख से बनेगा योग पथ
एथलेटिक सेंटर के समीप किया जाएगा निर्माण
लोक निर्माण विभाग को डीपीआर तैयार करने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर में योग काे बढ़ावा देने के लिए जल्द योग पथ का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग की अनुमानित 20 लाख की धनराशि खर्च करने की योजना है। योग पथ में शहरवासियों को योग करने के लिए एक अच्छी जगह मिलेगी।
योग पथ का निर्माण शहरी क्षेत्र के मिनी सचिवालय परिसर के समीप एथलेटिक सेंटर के समीप होगा। योग पथ के निर्माण के दौरान सुबह और शाम सैर करने वाले लोगों के लिए एक ओर जहां बैठने के लिए बेंच की सुविधा शामिल होगी वहीं, स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। योग पथ के निर्माण को लेकर प्रारूप तैयार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में योग पथ के निर्माण की डीपीआर तैयार की जा रही है और आगामी समय में योग पथ का निर्माण जोगिंद्रनगर में होगा।
कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कहा कि जोगिंद्रनगर शहरी क्षेत्र में योग पथ निर्माण को लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार के खेल और आयुष विभाग के मंत्री ने अनुमानित 20 लाख के बजट को खर्च करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। लोक निर्माण विभाग की डीपीआर तैयार होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
योग पथ निर्माण को लेकर अनुमानित 20 लाख के बजट उपलब्ध करवाने की घोषणा की है, जिससे स्थानीय लोगों को सुबह-शाम सैर के दौरान योग के लिए एक अच्छे स्थान की सुविधा मिल पाए।
-यादविंद्र गोमा, आयुष, खेल मंत्री।