{"_id":"6b0c03d69d7ddd6c3b010275","slug":"yatharth-and-smriti-won-the-best-student-title-mandi-news-c-90-1-mnd1001-223480-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: यथार्थ और स्मृति ने हासिल किया बेस्ट स्टूडेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: यथार्थ और स्मृति ने हासिल किया बेस्ट स्टूडेंट का खिताब
विज्ञापन
तल्याहड़ स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तल्याहड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर यथार्थ सेन को विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ छात्र और स्मृति को सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना गया। इसके अलावा हर्षिता, लक्षिता, मितुल, मोहित सेन, प्रवीण और मानवी को भी विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया। इन विद्यार्थियों ने खेलकूद एवं पाठ्य-सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी जोशी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी लगन और उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनसे समारोह में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।