{"_id":"6ade024a7faf77061d06d6a7","slug":"yashovardhan-attri-won-two-gold-medals-in-yogasan-completing-a-hat-trick-of-golds-mandi-news-c-90-1-ssml1045-219228-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: योगासन में यशोवर्धन अत्री ने जीते दो स्वर्ण पदक, गोल्ड की हैट्रिक लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: योगासन में यशोवर्धन अत्री ने जीते दो स्वर्ण पदक, गोल्ड की हैट्रिक लगाई
विज्ञापन
परंपरागत योगासन में लगातार तीसरे साल बने चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) स्टेट स्कूल गेम्स में टिहरा के यशोवर्धन अत्री ने योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हमीरपुर स्थित हिम अकादमी स्कूल में जमा दो के छात्र यशोवर्धन ने अंडर-19 ट्रेडिशनल योगासन की व्यक्तिगत स्पर्धा में लगातार तीसरे वर्ष स्वर्ण पदक जीतकर गोल्ड की हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा उन्होंने रिदमिक योगासन की टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने जिला हमीरपुर को ट्रॉफी दिलाने में अहम योगदान दिया।
मूल रूप से धर्मपुर उपमंडल के टिहरा निवासी यशोवर्धन इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। अंडर-16 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद उन्होंने योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। सिंगापुर में आयोजित दसवीं एशियाई योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2025 में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। यशोवर्धन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षकों, शिक्षकों, माता-पिता, बुजुर्गों के आशीर्वाद और निरंतर अभ्यास को दिया। यशोवर्धन अत्री के पिता नरेंद्र अत्री स्वयं भी एथलेटिक्स, क्रॉस कंट्री, जूडो और हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष हैं।