फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Six players from Mandi to showcase their skills at the national Wushu championship

Mandi News: राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे मंडी के छह खिलाड़ी

Sun, 25 Oct 2026 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Six players from Mandi to showcase their skills at the national Wushu championship
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
विज्ञापन

छह जनवरी से झारखंड में शुरू होगी स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंडर-19 स्कूली राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता के लिए मंडी जिले के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सीबीएसई स्कूल मंडी में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान हुए ट्रायल व प्रतियोगिता मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई है। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित खिलाड़ियों में महादेव स्कूल के अजय शर्मा, राजगढ़ से तरुण, अनमोल चौहान व शिवांश, ध्वाल के गौरव ठाकुर, गोपाल चौक के आर्यन चौहान शामिल हैं। अंडर-19 स्कूली राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता छह जनवरी से झारखंड में आयोजित होगी। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में वुशु को पहली बार शामिल किया गया है। स्कूली स्तर पर वुशु खेलने का अवसर मिलने से विद्यार्थियों को अपनी खेल क्षमता दिखाने के साथ राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच भी मिल रहा है।
विज्ञापन

जिला नेशनल वुशु संघ के प्रधान पीएन आजाद ने कहा कि खिलाड़ियों की भागीदारी से वुशु खेल को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed