Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   X-ray machine broken in zonal hospital

Mandi News: जोनल अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब

Tue, 03 Dec 2024 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine broken in zonal hospital
जोनल अस्पताल मंडी में बंद पड़ी सरकारी एक्स रे मशीन।
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में रेडक्रॉस की ओर से दी गई मशीन के बंद होने के बाद अब सरकारी एक्स-रे मशीन भी खराब हो गई है। मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए निजी लैब में महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं। जोनल अस्पताल मंडी में एक्स-रे निशुल्क किए जाते हैं। निजी लैब में लोगों को 200 से 500 रुपये तक की राशि खर्च करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जोनल अस्पताल मंडी में रोजाना करीब 1500 ओपीडी रहती है। इनमें चिकित्सकों की ओर से करीब 200 से 250 मरीजों को एक्स-रे के लिए कहा जाता है। अस्पताल में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की है लेकिन वह नौ माह से बंद पड़ी है। अब सरकारी मशीन भी ठप हो गई है।
विज्ञापन

मशीन को ठीक करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से विभागीय उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। पांच दिन बाद भी मशीन को ठीक नहीं किया जा सका है। मरीजों को एक्स-रे कक्ष के बाहर दीवार पर चिपकाई सूचना पढ़ने को मिल रही है। इसमें मशीन खराब होने की जानकारी लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......

सरकारी एक्स-रे मशीन का बीते वर्ष जून में कंपनी के साथ करार खत्म हो गया है, तबसे अस्पताल प्रशासन स्वयं ही इस कार्य को देख रहा था। मशीन को ठीक करवाने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। शीघ्र ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा।

-डाॅ. धर्म सिंह वर्मा, एमएस जोनल अस्पताल मंडी

....
क्या कहते हैं मरीज

कमर दर्द को लेकर चिकित्सक ने एक्स-रे करवाने के लिए कहा था, लेकिन यहां मशीन खराब होने पर अब निजी लैब में ही सुविधा लेनी पड़ी है।
-वंदना, निवासी पपराहल कोटली

----
पशु चारा निकालते समय पेड़ से पांव फिसल गया था। डॉक्टर को दिखाने पर उन्होंने बाजू का एक्स-रे करवाने को कहा है। सरकारी मशीन खराब पड़ी है, अब निजी लैब में ही एक्स-रे करवाना पड़ रहा है।
-मंजू देवी, निवासी पंडोह
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed