{"_id":"6661b5a8529684eb8905cb30","slug":"worship-in-temples-on-shani-jayanti-mandi-news-c-90-1-ssml1025-128073-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शनि जयंती पर मंदिरों में की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शनि जयंती पर मंदिरों में की पूजा-अर्चना
Fri, 07 Jun 2024 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 07 Jun 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
मंडी के जोगिंद्रनगर में शनिदेव जयंति पर शानन स्थित मंदिर में पूजा अर्चना और हवन करते शनि भक्त।
मंडी। जिला मंडी के शनि मंदिरों में वीरवार को शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, स्तुति, शनि पाठ हुए। इसके बाद पूर्णाहुति के बाद भंडारों का आयोजन किया गया। वहीं, लोगों ने शनिदेव की मूर्ति पर सरसों का तेल, काले तिल और मास की दाल चढ़ा कर परिवार की सुख शांति की कामना की। कई लोगों ने ग्रह शांति के लिए तुलादान भी किए।
मंडी शहर के खलियार स्थित शनि मंदिर कमेटी के संयोजक मनीश धवन ने बताया कि पांच दिवसीय शनि जयंती कार्यक्रम दो जून से शुरू हुआ था। इसमें प्रतिदिन पूजा-अर्चना के साथ दोपहर बाद सुंदरकांड का पाठ और सांय 6 से रात 10 बजे तक भजन-कीर्तन किया गया। बुधवार रात को जागरण हुआ। इसमें सुंदर एंड पार्टी जागरण मंडल के कलाकारों ने शनि देव का गुणगान किया।
वीरवार को खीर, मीठी लस्सी, पानी की छबील सहित विभिन्न तरह के स्टाल लगाए गए। इस तरह बंगला मुहल्ला स्थित शिवा बावड़ी शनि मंदिर, भूतनाथ, महामृत्युंजय मंदिर, शनि मंदिर नागचला, नेरचौक, सुंदरनगर, चैलचौक, सरकाघाट में भी शनि जयंती पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में लगाया खिचड़ी का भंडारा
जाेगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल के शनि मंदिरों में भी शनि जयंती मनाई गई। शानन स्थित शनि मंदिर में हवन में पूर्णाहुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किया। शानन-कूपड़ अपरोच रोड शनि मंदिर समिति के अध्यक्ष कुलजीत, सचिव राजेंद्र, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, मनोहर लाल ने बताया कि इस दौरान तीन अलग-अलग प्रकार की खिचड़ी का भंडारा भी लगाया गया। उधर, ढेलू और लदरूहीं शनि मंदिरों में भी शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। संवाद