{"_id":"6832e6f1d646727b4c0ba776","slug":"workers-welfare-board-gave-aid-of-rs-341-crore-for-education-mandi-news-c-90-1-mnd1001-157228-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कामगार कल्याण बोर्ड ने शिक्षा के लिए 3.41 करोड़ की दी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कामगार कल्याण बोर्ड ने शिक्षा के लिए 3.41 करोड़ की दी मदद
विज्ञापन
मंडी जिला के 1254 बच्चों को पढ़ाई के लिए मिली आर्थिक सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से जिले में 1254 बच्चों को करीब 3.41 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद प्रदान की गई है। यह मदद शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता योजना के तहत दी। लाभार्थी के बच्चों पर हाॅस्टल सुविधा योजना के तहत प्रतिवर्ष 20 हजार रुपये की वित्तीय मदद प्रदान की जा रही है।
सरकाघाट क्षेत्र के गांव योह की नीलिमा देवी ने बताया कि उनके पति मनोज कुमार मनरेगा में दिहाड़ी लगा परिवार का पालन-पोषण करते हैं।श्रमिक कार्ड बना कर बेटियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता का फॉर्म भरा जिस पर कामगार कल्याण बोर्ड ने 16,800 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।जोगिंद्रनगर के दारट गांव के रोहित का कहना है कि वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी माता दिहाड़ीदार हैं तथा कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हैं। बोर्ड से पढ़ाई के लिए 72 हजार रुपये की राशि मिली है।
कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को प्रथम से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए 8,400 रुपये, नौवीं से 12वीं तक 12 हजार रुपये, काॅलेज तक की शिक्षा के लिए 36 हजार, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने के लिए 48 हजार रुपये और बीटेक, एमटेक, एमबीबीएस आदि के लिए 1.20 लाख रुपये वार्षिक शिक्षण सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
...
प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्य के निर्देश दिए गए हैं। जिले में कामगारों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।
-अपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी
.............