फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Workers protest against labor policies; submit memorandum of demands to CM.

Mandi News: श्रम नीतियों के खिलाफ गरजे मजदूर, सीएम को भेजा मांग पत्र

Tue, 04 Aug 2026 05:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:34 AM IST
विज्ञापन
Workers protest against labor policies; submit memorandum of demands to CM.
सुंदरनगर में मनरेगा, निर्माण एवं सर्व कामगार संगठन के सदस्य विरोध प्रदर्शन के दौरान। स्त्रोत: स
श्रम नीतियों के खिलाफ गरजे मजदूर, सीएम को भेजा मांग पत्र
विज्ञापन

अपने अधिकारों के लिए सुंदरनगर में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश मनरेगा, निर्माण एवं सर्व कामगार संगठन ने केंद्र और प्रदेश सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ सुंदरनगर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। संगठन के राज्य सलाहकार अमर सिंह राघवा की अगुवाई में आयोजित इस आमसभा में मजदूरों ने अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की। इस दौरान सुंदरनगर के एसडीएम के माध्यम से राज्य सरकार को 5,000 कामगारों की ओर से हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा गया।


प्रदर्शन के दौरान संगठन ने केंद्र सरकार के श्रम कानूनों और मनरेगा में किए जा रहे बदलावों पर गहरा रोष जताया। कामगारों ने भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से वर्ष 2023, 2024 और 2025 से लंबित आर्थिक सहायता राशि को तुरंत जारी करने की मांग की। इसके अलावा मनरेगा के तहत वर्ष में कम से कम 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित करने और नियमानुसार समय पर बेरोजगारी भत्ता देने की मांग उठाई। श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सुंदरनगर, नेरचौक, नाचन और बल्ह क्षेत्र की पंचायतों में व्यापक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। इसमें क्षेत्रीय कमेटी सुंदरनगर के संयोजक ललित कुमार सहित विभिन्न कमेटियों के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed