फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   worker should be ready for election

विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : महेंद्र सिंह

Fri, 15 Jul 2016 07:09 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 15 Jul 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
worker should be ready for election
धर्मपुर में भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक में संबोधित करते विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर मंडल भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हो गई। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और पार्टी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। पहले दिन मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों ने भाग लिया। पहले दिन की कार्यशाला जालपा माता मंदिरा सक्रैणधार में हुई। जिसमें जिला महामंत्री दलीप सिंह और जिला उपाध्यक्ष पवन विशेष रूप से उपस्थित हुए। शुक्रवार को धर्मपुर बस स्टैंड के पास बैठक हुई। जिसमें भाजपा कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, बीडीसी सदस्य और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में विधायक महेंद्र सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की।

विज्ञापन



बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को आने वाले विस चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं और कार्यकर्ताओं को आने वाले विस चुनावों के लिए अभी से कमर कस लेनी चाहिए। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है और इसके खिलाफ कार्यसमिति ने प्रस्ताव पास कर प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस्तीफे की मांग की। इसके साथ ही एक और प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया। जिसमें देश के स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का प्रदेश स्तर पर एम्स और तीन मेडिकल कालेज के निर्माण और स्थापना के लिए बजट उपलब्ध करवाने तथा सरकाघाट अस्पताल के लिए आठ करोड़ रुपये स्वीकृति देने के लिए धन्यवाद किया गया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष पूर्ण चंद, उपाध्यक्ष देशराज पालसरा, महामंत्री प्रताप सकलानी, पूर्व प्रधान भगतराम, प्रियव्रत शर्मा, कर्मचंद ठाकुर, कुमकुम, सुखराम, डीआर परवालिया, पार्टी के कार्यकर्ता और विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भाजपा का दामन थामने वाले कश्मीर को बनाया मंडल उपाध्यक्ष
धर्मपुर (मंडी)। भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति में दो लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया।  कश्मीर सिंह और रणवीर सिंह विधायक के समक्ष पार्टी में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों को विधायक ठाकुर महेंद्र सिंह, जिला महामंत्री दलीप सिंह और मंडल अध्यक्ष पूर्ण चंद ने हार पहनाकर स्वागत किया। वहीं कश्मीर सिंह को मंडल का उपाध्यक्ष, कुलदीप कुमार सधोट को सचिव व बिंगा पंचायत के प्रधान अनिल कुमार को मंडल सचिव नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed