फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Worker's broken leg due to landslide in MNREGA work tihara area

मनरेगा कार्य में भूस्खलन होने से श्रमिक की टूटी टांग

Fri, 14 May 2021 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Worker's broken leg due to landslide in MNREGA work tihara area
टिहरा (मंडी)। ग्राम पंचायत तनिहार के गांव टिक्कर में मनरेगा कार्य के दौरान पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इस दौरान एक मजदूर चपेट में आ गया और उसकी टांग फ्रेक्चर हो गई। अन्य मजदूरों ने उसे बाहर निकाला और दो घंटे पैदल चल कर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। 108 एंबुलेंस सुविधा के लिए करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे टिक्कर गांव में चल रहे मनरेगा निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी से मलबा गिर गया। इसकी चपेट में देशराज (47) आ गया। इससे देशराज की टांग टूट गई। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने मुश्किल से मजदूर को निकाला और घायल को प्राथमिक उपचार देकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों में राम, अनु कुमार, रमेल चंद, विरेंद्र कुमार, संजय कुमार, लेखराज, रोशन लाल, राजकुमार, ओम चंद्र आदि ने बताया कि गांव के लिए सड़क सुविधा होती तो घायल व्यक्ति को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा सकता था। एंबुलेंस को फोन किया। उसकेलिए डेढ़ घंटा इंतजार करना पड़ा। सुविधा मिलने के बाद घायल को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में डॉ. गौरी ने बताया कि हालत गंभीर होने पर टांडा रेफर कर दिया है। पंचायत के उपप्रधान पवन ने बताया कि मनरेगा नियमानुसार दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को सभी लाभ मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed