{"_id":"6935b4d33af7e90cc60d88d2","slug":"worked-for-14-days-in-mnrega-and-got-only-rs-517-as-wages-mandi-news-c-90-1-ssml1045-178638-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मनरेगा में 14 दिन किया काम मजदूरी मिली सिर्फ 517 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मनरेगा में 14 दिन किया काम मजदूरी मिली सिर्फ 517 रुपये
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत बरोटी के भग्यातर गांव में मनरेगा कार्य में लगे 13 ग्रामीण मजदूरों को 14 दिन की मजदूरी मात्र 517 रुपये मिली है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जब उनके बैंक खातों में मजदूरी आई तो सभी हैरान रह गए। मात्र 517 रुपये की राशि देख मजदूरों ने पंचायत प्रधान और अन्य प्रतिनिधियों से पूछताछ की। इस पर प्रधान की ओर से यह कहा गया कि जितना कार्य किया गया है और एमवी हुई है उसी के अनुसार दिहाड़ी बनती है। उसके अनुसार ही बैंक खातों में विभाग की ओर से पैसा डाला गया है।
ग्रामीण मजदूरों में मोनिका, रीना देवी, मीरा देवी, रीता, भागा देवी, शीला, मीना देवी, सीता, जमना, बीना देवी, विद्या देवी, जीत राम और इंद्र राम शामिल हैं। उन्होंने इस मामले में सवाल उठाए हैं। कहा कि 14 दिन रोजगार के बदले केवल 517 रुपये किस हिसाब से दिए गए।
विज्ञापन
मजदूरों ने प्रशासन और बीडीओ सुंदरनगर से जल्द जांच कर उनका मेहनताना दिलाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर न्याय न मिला तो वह कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
उधर, पंचायत प्रधान दमयंती देवी ने बताया कि जितना कार्य हुआ है उसकी एमवी के अनुसार ही ग्रामीणों को पैसे मिले है। कार्य की प्रोग्रेस के अनुसार ही मजदूरी के पैसे मिलते है। खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर विवेक चौहान ने बताया कि मामले को लेकर वह पंचायत से जानकारी लेते हुए मामले की जांच करेंगे। संवाद