{"_id":"6925e5bef553b27d09067746","slug":"work-by-connecting-technical-knowledge-with-society-apurva-mandi-news-c-90-1-mnd1021-177320-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी ज्ञान को समाज से जोड़कर कार्य करें : अपूर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी ज्ञान को समाज से जोड़कर कार्य करें : अपूर्व
विज्ञापन
सुंदरनगर के जेएनजीईसी कॉलेज के टेक फेस्ट में गिद्दा प्रस्तुत करती छात्राएं। स्त्रोत : संस्थान
सुंदरनगर (मंडी)। जवाहरलाल नेहरू राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय (जेएनजीईसी) सुंदरनगर में दो दिवसीय टेक्नो सांस्कृतिक महोत्सव ‘ट्वास्क-2025’ का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी विशिष्ट अतिथि रहे।
मुख्य अतिथि अपूर्व देवगण ने विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता की सराहना की। कहा कि ऐसे आयोजन नवाचार, अनुसंधान, समस्या-समाधान क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने तकनीकी ज्ञान को समाज की आवश्यकताओं से जोड़कर ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य करें।
महाविद्यालय के निदेशक प्राचार्य राजीव खंडूजा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, प्रबंधन दक्षता और टीम भावना मजबूत होती है। ट्वास्क समिति के अध्यक्ष मृदुल शर्मा ने बताया कि विभिन्न तकनीकी और सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
महोत्सव में लगी तकनीकी प्रदर्शनी में छात्रों की कई नवीन परियोजनाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। स्मार्ट कैप, सांप रोबोट (स्नेक रोबोट), भूकंप-रोधी संरचना मॉडल, स्मार्ट हैंड स्पिनिंग मशीन, सतत शहरी विकास आधारित सिमुलेशन, कार्बन क्रेडिट को डिजिटल टोकन में बदलने वाला ब्लॉकचेन मॉडल प्रमुख रूप से शामिल रहे। मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सरस्वती वंदना, गिद्धा, पहाड़ी नाटी, समूह एवं एकल गान तथा सिम्फनी बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संवाद