{"_id":"6a01ac7da34f5e49580217bf","slug":"women-will-decide-the-victory-of-the-candidate-in-changar-ward-mandi-news-c-90-1-mnd1021-196255-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चांगर वार्ड में महिलाएं तय करेंगी प्रत्याशी की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चांगर वार्ड में महिलाएं तय करेंगी प्रत्याशी की जीत
विज्ञापन
सुंदरनगर नप के वार्ड 10 में इस बार होगा सीधा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर नगर परिषद के वार्ड-10 चांगर में इस बार भी भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित इस वार्ड में भाजपा ने समर्थित उम्मीदवार एमफिल पास और उच्च शिक्षित रूमा चौहान को मैदान में उतारा है। जबकि, कांग्रेस ने समर्थित प्रत्याशी तरुणा चौहान पर भरोसा जताया है। पिछला चुनाव बेहद कांटे का रहा था और भाजपा समर्थित चिंता डोगरा ने केवल छह मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस बार भी मुकाबला बेहद रोचक होने के आसार हैं।
वार्ड में कुल 1404 मतदाता हैं। इनमें 672 पुरुष और 732 महिला मतदाता शामिल हैं। महिला मतदाता पुरुषों से 60 अधिक हैं। यही कारण है कि इस बार महिला वोट बैंक चुनावी परिणाम में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। दोनों दलों की नजर खासतौर पर महिला मतदाताओं पर टिकी हुई है। पिछले चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को 458 और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 452 मत मिले थे। बेहद कम अंतर से मिली जीत बताती है कि वार्ड में दोनों दलों का लगभग बराबर जनाधार है। इस बार उम्मीदवार की व्यक्तिगत छवि, घर-घर संपर्क और महिला मतदाताओं की पसंद जीत का रास्ता तय कर सकती है।
भाजपा शिक्षित और नए चेहरे के रूप में रूमा चौहान पर दांव खेलकर महिला और युवा मतदाताओं को साधने की कोशिश में है। वहीं कांग्रेस स्थानीय संपर्क और पुराने संगठनात्मक आधार के सहारे मुकाबले को अपने पक्ष में करने में जुटी है।
विज्ञापन
पिछले चुनाव का नतीजा
चिंता डोगरा (भाजपा) 458 मत जीत
सोनिया शर्मा (कांग्रेस) 452 मत
बॉक्स
वार्ड-10 चांगर
कुल मतदाता-1404
पुरुष मतदाता -672
महिला मतदाता -732
वार्ड-10 में हाउस टैक्स के बाद खराब खस्ताहाल सड़कों का भी मुद्दा है। इस वार्ड के लोगों का कहना है कि रोपा में तो सीवरेज और डंपिंग साइट से होेने वाली समस्या को दूर करने वाले उम्मीदवार को समर्थन देेंगे। वार्ड में सबसे बड़ा मुद्दा नगर परिषद की डंपिंग साइट से निकलता प्रदूषण और सीवरेज प्लांट से निकलती बदबू का है। इस वार्ड में चुनाव जीतने के बाद पूर्व के पार्षदों ने कुछ नहीं किया है।
तरुण, स्थानीय निवासी
वार्ड में टैक्स के नाम पर वसूली तो बहुत हुई है लेकिन उसके मुकाबले स्वच्छता और वार्ड की गलियों से गुजरने वाली सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। स्ट्रीट लाइट्स कई जगह दिखती तो हैं, लेकिन कई जगह लोगों को अंधेरे में ही ठोकरें खानी पड़ती हैं।
राजेश कलसी, स्थानीय निवासी