{"_id":"68d6dbd153cbb66e7905322e","slug":"women-will-be-seen-in-roles-in-kotli-ramlila-mandi-news-c-90-1-ssml1025-171081-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कोटली रामलीला में किरदारों में नजर आएंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कोटली रामलीला में किरदारों में नजर आएंगी महिलाएं
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। श्रीराम लीला कमेटी कोटली की ओर से 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सामुदायिक किसान भवन कोटली में पांच दिवसीय रामलीला उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
रामलीला में इस बार पहली दफा महिला भी विभिन्न किरदारों में नजर आएंगी। रामलीला कमेटी के प्रधान प्रशांत मोहन ने बताया कि रामलीला उत्सव का शुभारंभ सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रतिकुलपति प्रो. अनुपमा सिंह करेंगी। कमेटी के निर्देशक नरेश ठाकुर ने बताया कि रामलीला के आयोजन को लेकर कई दिनों से कलाकार रिहर्सल कर रहे हैं।
पिछले दिनों प्रदेशभर में भारी बरसात से आई आपदा को देखते हुए रामलीला कमेटी ने दस दिवसीय उत्सव को समेट कर पांच दिनाें तक करने का निर्णय लिया है। कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य कमल किशोर, महासचिव अश्विनी कुमार, सहसचिव पवन कुमार तथा तरुण पालसरा ने बताया कि आयोजन के दौरान स्थानीय महिला मंडलों एवं लोक कलाकारों को भी मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। दो अक्तूबर को मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शरीक होकर उत्सव का समापन करेंगे। संवाद