{"_id":"66ed89e02f76a4312a0cd226","slug":"women-who-came-to-leave-cattle-in-khaliyar-ward-were-caught-police-reached-the-spot-mandi-news-c-90-1-mrt1064-136142-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खलियार वार्ड में मवेशी छोड़ने पहुंची महिलाएं पकड़ीं, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खलियार वार्ड में मवेशी छोड़ने पहुंची महिलाएं पकड़ीं, मौके पर पहुंची पुलिस
Sat, 21 Sep 2024 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:08 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के खलियार वार्ड में मवेशियों को छोड़ने के बाद पुलिस कार्रवाई करती हुई। स्त्रोत जागरूक
मंडी। नगर निगम के वार्ड एक खलियार में वीरवार रात को कटिंडी क्षेत्र के गांव रूंझ की महिलाओं ने लगभग 20 मवेशियों को छोड़ दिया, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। शिकायतकर्ता पंकज कुमार ने 112 पर कॉल कर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और पार्षद अलकनंदा हांडा को भी मौके पर बुलाया।
पंकज कुमार ने कहा कि पुलिस के आने पर महिलाओं ने अपनी गलती स्वीकार की और मवेशियों को वापस लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने कहा कि आप अपनी शिकायत वापस ले लीजिए। पंकज ने बताया कि इसके बाद महिलाएं मवेशियों को यहां छोड़ गई हैं और मवेशियों से खलियार से बिजनी तक की फसल को तबाह कर दिया है।
पार्षद अलकनंदा ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी, क्योंकि मवेशियों की समस्या विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती जा रही है। उधर, घटना के लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष और चिंता बढ़ रही है।