खद्दर पंचायत में खुले में धूम्रपान करने पर महिलाओं ने लगाया प्रतिबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। खद्दर पंचायत की महिलाएं स्वच्छता को लेकर मिसाल कायम कर रही हैं। पंचायत में धूम्रपान पर महिलाओं ने पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। महिलाओं के प्रयासों से अब कोई भी खुले में धूम्रपान नहीं करता है। महिलाएं स्कूलों में जाकर बच्चों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही हैं। नारी शक्ति महिला मंडल की प्रधान कांता देवी का कहना है कि पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए शुरू-शुरू में बहुत परेशानी पेश आई लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने स्वच्छता का मतलब समझा और आज पंचायत उन्नत ग्राम पंचायत की ओर अग्रसर है। महिला मंडल खद्दर की प्रधान माया देवी का कहना है कि पूरी पंचायत में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया तथा घर-घर जाकर कूड़ेदान लगाए।
महिला मंडल खद्दर को पंचायत में बेहतर कार्य करने के लिए 15 अक्तूबर 2015 को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जिसके तहत 10 हजार की राशि महिला मंडल को प्रदान की गई। महिला मंडलों ने सबसे पहले पंचायत को खुला शौचमुक्त घोषित करवाया तथा सभी घरों में शौचालय बनवाए। ठोस और तरल कूड़ा-कचरा प्रबंधन में भी कार्य किया। घरों से निकलने वाले कुछ प्लास्टिक के कचरे तथा कांच की बोतलों को महिलाएं कबाड़ी को बेच देती हैं। महिलाओं द्वारा एक दिन में 350 किलोग्राम प्लास्टिक का कचरा कबाड़ी को दिया गया तथा बदले में महिलाओं ने कबाड़ी से प्याज लिया तथा 2500 रुपये नकद लिए, जो कि महिला मंडल के खाते में डाले गए।
कोट्स
जिला उपायुक्त संदीप कदम का कहना है कि ग्राम पंचायत खद्दर के साथ-साथ यहां के युवक मंडलों ने पंचायत के लोगों में घर-घर जाकर स्वच्छता का अलख जगाई है। साथ ही लोगों को बेटी की महत्ता को समझाया और घर-घर जाकर लोगों को बेटी के जन्म पर बधाई संदेश दे रहे हैं।