{"_id":"695fd8ff356085915604b25a","slug":"women-returned-without-treatment-due-to-lack-of-electricity-in-the-gynecology-ward-mandi-news-c-90-1-ssml1025-181916-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गायनी वार्ड में बिजली न होने पर बिना उपचार लौटीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गायनी वार्ड में बिजली न होने पर बिना उपचार लौटीं महिलाएं
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल में बिजली गुल होने पर जांच के लिए इंतजार करती महिलाएं व तीमारदार। स्रोत जाग
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के गायनी वार्ड में अचानक बिजली गुल होने से गर्भवती महिलाओं को उपचार से महरूम रहना पड़ा। वीरवार को शार्ट सर्किट होने से अस्पताल के एक भाग में दिक्कत पेश आई।
ओपीडी में उपचार के बाद गायनी मरीजों की आधुनिक उपकरणों से स्वास्थ्य जांच की जा रही थी। इस दौरान बिजली गुल हो गई। मशीनें न चलने से कुछ गर्भवती महिलाओं को बिना उपचार के लौटना पड़ा। वीरवार को जोगिंद्रनगर अस्पताल में सुबह 9:30 बजे से दोपहर दो बजे तक गायनी वार्ड में बिजली गुल रही। ऐसे में मरीजों और चिकित्सक को भी अंधेरे में बैठना पड़ा।
अस्पताल की इस अव्यवस्था पर तीमारदारों में भी नाराजगी दिखी। मरीज के साथ आई महिला तीमारदार सुनीता देवी और कमला ने बताया कि करीब दो घंटे तक वह हाथों में पर्ची लेकर मरीज के उपचार के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली सेवाएं ठप होने से उन्हें उपचार हासिल करने में कठिनाई झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
....
लेबर रूम में बिजली उपकरण बने रहे शोपीस
जोगिंद्रनगर अस्पताल के गायनी वार्ड में बिजली गुल होने से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य महिलाओं को स्वास्थ्य जांच से महरूम रहना पड़ा। मशीनरी का इस्तेमाल न होने से गर्भवती महिलाओं का उपचार प्रभावित हुआ। इसके अलावा बीपी मॉनिटर, एनएसटी मशीन जिससे गर्भवती महिलाओं के गर्भ की गतिविधियों की जांच होती है, वे भी उपयोग में नहीं लाई जा सकी।
....
गायनी वार्ड में पेश आई बिजली की दिक्कत को ठीक करने के लिए विद्युत कर्मियों को बुलाया गया। बार-बार शार्ट सर्किट होने से दोपहर तक यह कार्य होने पर भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। हालांकि विशेषज्ञ गर्भवती महिलाओं की जांच करती रहीं।
-डॉ. विकास नाथ, कार्यवाहक प्रभारी, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
000