फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   women raped by college

बालीचौकी में मनरेगा कार्य पर जा रही महिला कामगार से दुराचार

Fri, 05 May 2017 10:33 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 05 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
women raped by college
DEMO PIC

मंडी। जिले के बालीचौकी क्षेत्र में एक मनरेगा महिला मजदूर के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। महिला ने साथी कामगार पर दुराचार का आरोप लगाया है। स्थानीय महिला थाने में महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


आरोपी व्यक्ति पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा कि हर रोज की तरह बीते वीरवार को वह काम पर जा रही थी। सुबह करीब नौ बजे उसके साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और जबरन उसके साथ दुराचार कर दिया। इसके बाद वह काम पर नहीं गई और घर लौट कर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी अती देवी ने कहा कि महिला के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed