{"_id":"571fa2dd4f1c1bae3da9214b","slug":"women-killed-by-the-neboured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवक ने डंडे से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी युवक ने डंडे से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा
मंडी
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की थौना पंचायत के बंदरोपा गांव में पड़ोसी युवक ने डंडे से हमला कर महिला तृप्ता देवी (30) की हत्या कर दी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि दो गुटों की लड़ाई में बीच-बचाव में आई महिला जान से हाथ धो बैठी। दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते लड़ाई-झगड़ा हो रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम बंदरोपा गांव निवासी कृष्ण देव पुत्र खेम चंद रंजिश के चलते अपने पड़ोसी राकेश और उसके पिता पदम देव से गालीगलौज कर रहा था। उसके पड़ोसियों ने आरोपी को ऐसा करने से रोका तो वह आपा खो बैठा और घर के अंदर से डंडा लेकर राकेश पर हमला कर दिया। शोर सुनकर राकेश की पत्नी कृष्णा देवी मौके पर पहुंची और उसकी अन्य पड़ोसी महिला तृप्ता देवी (30) पत्नी राजेंद्र पाल भी बीच बचाव करने के लिए घर से बाहर निकली।
विज्ञापन
इसी दौरान कृष्ण देव ने पीछे से आकर डंडे से तृप्ता देवी के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। सिर पर चोट लगने से तृप्ता देवी बेहोश हो गई। चिल्लाने की आवाज सुन कर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से तृप्ता देवी को रिस्सा तक पहुंचाया गया। जहां से 108 एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल सरकाघाट लाया गया। यहां चिकित्सकों ने तृप्ता देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति राजेंद्र पाल चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा कि दो गुटों के बीच काफी समय से बोल-चाल बंद थी। गालीगलौज के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक महिला को जान से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन
मृतका तृप्ता देवी की जेठानी किरण बाला की शिकायत पर सरकाघाट थाना पुलिस ने आरोपी कृष्ण देव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी कृष्ण देव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।