फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   women compition in fair

रस्सीकूद में महिलाओं ने दिखाया दम

Sat, 02 Apr 2016 06:51 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Sat, 02 Apr 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
women compition in fair
जोगिंद्रनगर मेले में आयोजित मटका दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के पांच दिवसीय देव मेले के दूसरे दिन शनिवार को मेला मैदान में रस्सीकूद, चेयर रेस, थ्री लेग रेस, मटका दौड़, मटका फोड़, रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रस्सीकूद में मझवाड़ महिला मंडल की अंजना कुमारी प्रथम, आस्था सालंग महिला मंडल की सुरेखा द्वितीय, आस्था सालंग महिला मंडल की ही चंचला देवी तृतीय स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


चेयर रेस में इंद्रा देवी बनाईं प्रथम, अंजू शर्मा बुझडू द्वितीय और अनीता कौंसल महिला मंडल तृतीय स्थान पर रहा। थ्री लेग रेस में चंचला और अनीता ने प्रथम, रीता और शकुंतला ने द्वितीय तथा प्रीति और रीता ने तृतीय स्थान पर रही। मटका दौड़ में भावना प्रथम, मधु द्वितीय तथा इंद्रा तृतीय स्थान पर रहीं। रस्साकशी प्रतियोगिता में बनाई महिला मंडल प्रथम और जलपेहड़ डिबणु महिला मंडल द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


मेला मैदान में शनिवार को बेबी शो का भी आयोजन किया गया। जिसमें 0-1 वर्ष में हीरत बहल पुत्री राजीव बहल प्रथम रहीं। इस वर्ग में एक ही बच्ची ने भाग लिया, जिसे विजेता घोषित किया गया। 1 से 3 वर्ष में समन्वय शर्मा पुत्र विनय शर्मा लोअर सेरी प्रथम, आशुतोष शर्मा पुत्र संजय शर्मा मसौली द्वितीय और अमरया वर्मा पुत्र जीवन दास लडभड़ोल तृतीय स्थान पर रहा। मटका फोड़ प्रतियोगिता में भी विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने आंखों में पट्टी बांधकर मटके को फोड़ने के प्रयास किए और अंत में आस्था महिला मंडल की सुनीता ने मटका फोड़ने में जोश दिखाकर सफलता हासिल की। महिला वर्ग की खेलों की संयोजक रूपदेई ठाकुर, एसीएफ शशि किरण, रीता ठाकुर, अनीता, ममता कपूर आदि उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed