फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women are shaping the future by growing organic vegetables.

Mandi News: महिलाएं जैविक सब्जियां उगाकर संवार रहीं भविष्य

Sat, 27 Jun 2026 06:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
Women are shaping the future by growing organic vegetables.
हराबाग की प्रगतिशील महिला किसान सुनीता हाइवे पर स​ब्जियां बेचते हुए। संवाद
हाईवे किनारे बैठकर बेच रहीं आर्गेनिक उत्पाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जून की भीषण गर्मी ने जहां आम लोगों को घरों में ही दुबकने पर मजबूर कर दिया है, वहीं मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) के किनारे नारी शक्ति के स्वावलंबन की एक नई इबारत लिखी जा रही है। इस चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों की स्वाभिमानी महिलाएं अपने परिवार की आजीविका के लिए दिन-रात पसीना बहा रही हैं।

ये महिलाएं खेतों में खुद मेहनत कर तैयार की गई सब्जियों को टोकरियों में भरकर, सिर पर उठाए कई किलोमीटर का पथरीला और पैदल सफर तय कर हाईवे तक पहुंचती हैं। इसके बाद दोपहर से लेकर ढलती शाम तक कड़ा संघर्ष कर इन्हें बेचती हैं। जोगिंद्रनगर के गुम्मा, हराबाग और गलू क्षेत्र में हाईवे किनारे बैठी इन महिलाओं में आत्मनिर्भरता का यह जज्बा साफ देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों मनोज कुमार, उमेश और वीरेंद्र ने बताया कि इन महिलाओं की ओर से पूरी तरह जैविक (ऑर्गेनिक) खाद से उगाए गए फल और सब्जियां शुद्ध और पौष्टिक होती हैं। यही वजह है कि बाजार की आम सब्जियों के मुकाबले यह उत्पाद हाईवे से गुजरने वाले हर मुसाफिर की पहली पसंद बने हुए हैं। हराबाग की प्रगतिशील महिला किसान सुनीता ने बताया कि इन दिनों उनके खेतों की जैविक मूली ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed