{"_id":"6a086aa399a90f6e7f052d8e","slug":"womans-body-found-hanging-married-two-years-ago-mandi-news-c-90-1-mnd1021-196961-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, दो साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, दो साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
सुंदरनगर के तुनाही मोहल्ले में घटना, पुलिस ने मौके पर पहुंच जुटाए साक्ष्य
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल से खुलेगा आत्महत्या का राज
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के तुनाही मोहल्ले में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय वनिता पत्नी दिनेश कुमार निवासी बीएसएल कॉलोनी तुनाही मोहल्ला सुंदरनगर के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम के समय महिला घर में अपने बेटे के साथ अकेली थी। इसी दौरान जब परिवार के अन्य सदस्य घर लौटे तो कमरे के भीतर से बच्चे के रोने की आवाजें सुनाई दीं। परिजनों ने दरवाजा खोला तो वनिता फंदे से लटकी हुई मिली, जबकि उसका मासूम बच्चा सामने बिलख रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम नेरचौक मेडिकल कॉलेज में करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मामले की आगामी जांच की जाएगी।