फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Woman dies after rock falls from hillside in Gumma

Mandi News: गुम्मा में पहाड़ी से चट्टान गिरने से महिला की मौत

Sat, 25 Jul 2026 04:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 04:52 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after rock falls from hillside in Gumma
कुल्लू से सिमसा मंदिर जा रहे थे दो बच्चों समेत 10 लोग
विज्ञापन

पानी पीने के लिए उतरी महिला के सिर पर गिरी चट्टान
दो वाहनों में सवार होकर मंदिर माथा टेकने जा रहा था परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में शुक्रवार सुबह मानसून सीजन में एक और दर्दनाक हादसा हो गया। शहर से करीब दस किलोमीटर दूर गुम्मा के समीप पहाड़ी से चट्टान गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि मौजूद तीन अन्य लोग हादसे में बाल-बाल बचे। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मंडी-पठानकोट सड़क पर हुए हादसे में मौके पर मौजूद परिवार के सात अन्य सदस्य भी बिलख उठे। घायल महिला को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन सिर में गहरी चोट आने से उन्हें बचाया न जा सका।
कुल्लू जिले के सुल्तानपुर और हरिपुर से दो अलग-अलग वाहनों में सवार होकर कुल आठ लोग लडभड़ोल संतान दात्री मां सिमसा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इनमें एक वाहन में सवित शर्मा, नीलम, वर्निका (4), प्रांजली, शामेश्वरी शर्मा (47) पत्नी गोपाल कृष्ण निवासी सुल्तानपुर जिला कुल्लू सवार थीं। दूसरे वाहन में इसी परिवार के नजदीकी रिश्तेदारों में शामिल गोपाल कृष्ण, अनिल, वृंदा शर्मा, शुभांजलि और दिव्यांजलि (5) सवार थे।
विज्ञापन

आगे चल रहे वाहन में मौजूद शामेश्वरी देवी गुम्मा में बह रहे प्राकृतिक जल को पीने के लिए उतरी थीं कि तभी गुम्मा की पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान गिरने से महिला के सिर पर गहरी चोट आने से खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ीं। परिजनों ने महिला को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम मनीश चौधरी ने जोगिंद्रनगर के तहसीलदार रजत सेठी और कानूनगो सतीश शर्मा को स्थानीय अस्पताल भेजा। पुलिस की टीमें भी थाना प्रभारी सकीनी कपूर की अगुवाई में अस्पताल पहुंचीं। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। स्थानीय प्रशासन ने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed