फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   without tex one lakh pelenty

बिना टैक्स सामान लाने पर सवा लाख जुर्माना

Sat, 19 Nov 2016 10:22 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 19 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
without tex one lakh pelenty
पैसे - फोटो : अमर उजाला

मंडी । एक ओर बिना टैक्स दिए सामान ले जाने के मामले में चेकिंग के दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग ने मंडी में एक लाख 13 हजार 398 रुपये का जुर्माना वसूला है। वहीं, दूसरी ओर जिला के 43 फल व सब्जी विक्रेताओं को दुकानों में मूल्य सूची न लगाना महंगा पड़ा है। उक्त दुकानदारों को अतिरिक्त उपायुक्त हरिकेश मीणा की अदालत में पेशी के तहत 53 हजार 861 रुपये जुर्माना ठोंका है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनोद कुमार कश्यप की अगुवाई में आबकारी एवं कराधान अधिकारी शैलजा शर्मा तथा प्रकाश चंद सेवादार ने विभिन्न जगहों पर पिछले दिनों लगाए गए नाकों पर जब चेकिंग की तो विभिन्न अधिनियमों के तहत बतौर कर व जुर्माने के रूप में यह राशि वसूल की। कर चोरी पर कड़ी नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। उधर, एडीसी हरिकेश मीणा की अदालत में पेशी के दौरान जिला के 43 फल व सब्जी विक्रेताओं को दुकानों में मूल्य सूची न लगाने पर 53 हजार 861 रुपये जुर्माना किया है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने गत माह मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में फल व सब्जी की दुकानों पर दबिश दी थी। इस दौरान 43 दुकानदार बिना रेट लिस्ट से सामान बेच रहे थे।
विज्ञापन


इसके चलते टीम ने मौके पर ही दुकानदारों की फल व सब्जी कब्जे में लिया था। इसके उपरांत खाद्य आपूर्ति विभाग ने दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दिया था। लेकिन कोई भी दुकानदार सही जवाब विभाग को नहीं दे पाए। इसके चलते विभाग ने उक्त मामलों को कोर्ट के तहत नोटिस जारी किया गया। उक्त मामलों पर एडीसी की अदालत में 43 दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 53 हजार 861 रुपये बतौर जुर्माने के रूप में वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पीसी ठाकुर ने कहा कि फल व सब्जी विक्रेता रेट लिस्ट लगाकर सामान बेचें अन्यथा विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। एडीसी अदालत में 43 दुकानदारों से 53 हजार 861 रुपये वसूला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed