{"_id":"6956c41da64c32bbbf04b9f4","slug":"without-rain-agriculture-is-in-trouble-crops-turn-yellow-mandi-news-c-90-1-ssml1025-181273-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बिना बारिश खेती-बाड़ी पर संकट, फसलें पड़ी पीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बिना बारिश खेती-बाड़ी पर संकट, फसलें पड़ी पीली
Fri, 02 Jan 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र में लंबे समय से बारिश न होने से किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ती जा रही है। बारिश के अभाव में खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं और गेहूं सहित अन्य नकदी फसलों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। खेतों में हरियाली की जगह अब पीलापन छाने लगा है, जिससे आने वाले समय में उत्पादन पर भारी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
रूवालू राम, संतराम, करतार सिंह, हेमराज, बबली देवी, कृपा राम, सीता देवी सहित अन्य किसानों ने बताया कि लंबे समय से बारिश न होने से फसलों की पैदावार रुक गई है। यदि शीघ्र बारिश नहीं हुई तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। कई किसानों ने तो इसे अपनी आजीविका पर संकट बताया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि किसान अब बारिश की आस में देवी-देवताओं की शरण में पहुंचने लगे हैं। गांवों में मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विशेष प्रार्थनाएं और गुहार लगाई जा रही हैं, ताकि आसमान से राहत मिल सके।
कृषि विभाग लगातार सूखे की स्थिति का जायजा लेकर फसलों को हो रहे नुकसान का आकलन कर रहा है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि आगे आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
-डॉ. रमेश चंद, कृषि विषयवाद विशेषज्ञ